tarot.ideazunlimited.net.Ten of  Cups

टेन ऑफ कप्स

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



दोस्ती, खुशी, ईश्वरीय प्रेम, आनंदमय रिश्ते, सद्भाव, संरेखण।

पारीवारीक मूल्यों की महती गानेवाला यह कार्ड आपका खुश-नसीब दिखा रहा है। आपको मिल रही है दोस्ती, खुशी, ईश्वरीय प्रेम, आनंदमय रिश्ते और सद्भाव। आपके जीवन का संरेखण प्लानिंग आपको सटीकता के साथ करना है। तो और अधिक मधुरता आपके रिश्तों में आएगी।

रिवर्स भविष्य कथन



बर्बादी, झगड़ा, वियोग, गलत मूल्य, संघर्षरत रिश्ते।

जहाँ खुशियाँ आई नहीं की बर्बादी, झगड़ा शुरू हो ही जाता है। अगर आप अपने जीवन में आज वियोग महसूस कर रहे हो तो भी व्याकुल होने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह दिन भी निकल जाएंगे। गलत मूल्य आधारित संघर्षरत रिश्ते निभाने से बेहतर है कि आप ऐसे रिश्तों को तोड दे। और कोई और नये रिश्ते जोड दें।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



एक यूरोपीय परिवार इंद्रधनुष के नीचे नाच रहा है। बैले डांस का फाइनल पोज दिखाने वाले पति-पत्नी, कार्ड रीडर की तरफ पीठ किए हुए हैं। दो किशोरवयीन लड़कियां एक तरफ नाच रही हैं। यह परिवार यूरोपीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है, माता-पिता अपने जीवन का आनंद ले रहे हैं और बच्चे अपने जीवन का आनंद अलग से ले रहे हैं।

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


एक आदमी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ है, वह अपने परिवार को गले लगा रहा है। एक बच्चा पिता के पास और एक मां के पास है। परिवार प्रकृति का आनंद ले रहा है। यह परिवार है उत्तानपाद राजा और ध्रुवबाल का।

उत्तानपाद की दो पत्नियां सुनीति और सुरुचि थी। ध्रुव और उत्तम दो माताओं से दो बच्चे थे। उत्तम हमेशा अपनी मां के साथ रहता था। ध्रुव ने पिता उत्तानपाद की गोद में बैठने की कोशिश की। उत्तम और सौतेली माँ सुरुचि ने उसका अपमान किया ।

स्वाभिमान के लिए ध्रुव ने घोर तपस्या की। भगवान ने उन्हें उत्तर दिशा में एक मार्गदर्शक सितारा के रूप में आशीर्वाद दिया, जिसे (नॉर्थ स्टार) ध्रुव तारा कहा जाता है।

(ध्रुवबाल की कहानी )

राजा उत्तानपाद की दो रानियाँ थीं। प्रिय रानी का नाम था सुरूचि और अप्रिय रानी का नाम था सुनीति। दोनों रानियों को एक-एक पुत्र थे। एक बार रानी सुनीति का पुत्र ध्रुव खेलते-खेलते अपने पिता की गोद में बैठ गया। प्रिय रानी ने तुरंत ही उसे अपने पिता की गोद से नीचे उतारकर कहाः “पिता की गोद में बैठने के लिए पहले मेरी कोख से जन्म ले।”

ध्रुव रोता-रोता अपनी माँ के पास गया और सारी बात माँ से कही। माँ ने खूब समझायाः “बेटा! यह राजगद्दी तो नश्वर है, तू तो भगवान का दर्शन करके शाश्वत गद्दी प्राप्त कर।” ध्रुव को माँ की सीख बहुत अच्छी लगी और वह तुरन्त ही दृढ़ निश्चय करके तप करने के लिए जंगल में चला गया। रास्ते में हिंसक पशु मिले फिर भी वह भयभीत नहीं हुआ।

इतने में उसे देवर्षि नारद मिले। ऐसे घनघोर जंगल में मात्र 5 वर्ष के बालक को देखकर नारदजी ने वहाँ आने का कारण पूछा। ध्रुव ने घर में हुई सब बातें नारद जी से कहीं और भगवान को पाने की तीव्र इच्छा प्रकट की। नारदजी ने ध्रुव को समझायाः “तू इतना छोटा है और भयानक जंगल में ठंडी-गर्मी सहन करके तपस्या नहीं कर सकता इसलिए तू घऱ वापस चला जा। ” परन्तु ध्रव दृढ़ निश्चयी था। उसकी दृढ़ निष्ठा और भगवान को पाने की तीव्र इच्छा देखकर नारदजी ने ध्रुव को “ૐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र देकर आशीर्वाद दियाः “बेटा ! तू श्रद्धा से इस मंत्र का जप करना। भगवान जरूर तुझ पर प्रसन्न होंगे।”

ध्रुव तो कठोर तपस्या में लग गया। एक पैर पर खड़े होकर, ठंडी-गर्मी, बरसात सब सहन करते हुए नारदजी के द्वारा दिये हुए मंत्र का जप करने लगा। उसकी निर्भयता, दृढ़ता और कठोर तपस्या से भगवान नारायण स्वयं प्रकट हो गये। भगवान ने ध्रुव से कहाः “कुछ माँग, माँग बेटा ! तुझे क्या चाहिए। मैं तेरी तपस्या से प्रसन्न हुआ हूँ। तुझे जो चाहिए वह माँग ले।” ध्रुव भगवान को देखकर आनंदविभोर हो गया। भगवान को प्रणाम करके कहाः “हे भगवन् ! मुझे दूसरा कुछ भी नहीं चाहिए। मुझे अपनी दृढ़ भक्ति दो।”

भगवान और अधिक प्रसन्न हो गये और बोलेः “तथास्तु। मेरी भक्ति के साथ-साथ तुझे एक वरदान और भी देता हूँ कि आकाश में एक तारा ʹध्रुवʹ तारा के नाम से जाना जायेगा और दुनिया दृढ़ निश्चय के लिए तुझे सदा याद करेगी।” आज भी आकाश में हमें यह तारा देखने को मिलता है। ʹध्रुवʹ तारा हमेशा स्थिर होता है। इसकी खगोलिय स्थिती सभी तारों से काफि अलग है। इसे मार्ग दर्शक तारा भी कहते हैं।





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स